धनबाद(DHANBAD): झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने आज सर्किट हाउस में सभी कांग्रेस को महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।उनके धनबाद आगमन पर धनबाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीता राणा ने उनका स्वागत किया । मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी के जड़ को और मजबूत बनाने को बात कही । झारखंड में महिला आयोग बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये दुखद है कि झारखंड में महिला आयोग का गठन नहीं हो पाया है राज्य में गठबंधन की सरकार है और वो कोशिश कर रही है कि झारखंड महिला आयोग का गठन जल्द से जल्द हो ताकि जो अत्याचार महिलाओं पर हो रहे हैं उनको रोका जा सके । वही धनबाद महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि जल्द ही पार्टी में जो भी खटपट है उसे सुलझा लिया जाएगा और कांग्रेस पार्टी और मजबूत बनेगी हम महिलाओं के हित के लिए हमेशा तैयार है
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
