धनबाद(SINDRI): ऑल इंडिया एससी/एसटी एवं ओबीसी काउंसिल, सिंदरी शाखा की ओर से नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रकाश चंद्र महतो का स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रतिनिधियों ने सिंदरी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने संबंधी विभिन्न सुझावों से युक्त एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में सिंदरी के विभिन्न मोहल्लों में समय-समय पर जनसंपर्क बैठक आयोजित करने, मोटरसाइकिल चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने, तेज रफ्तार एवं तीन सवारी चलाने वाले युवकों पर कार्रवाई करने तथा सिंदरी बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई।
परिषद ने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण और अधिक मजबूत होगा। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा प्रशासन के साथ सहयोगात्मक भूमिका निभाता रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव योगदान देगा।
इस अवसर पर कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिभुवन चौधरी, सलाहकार सुरेश प्रसाद एवं भोला पासवान, महासचिव वी. मुरुगन, सचिव रवींद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष बुधन राम, मीडिया प्रभारी गणेश पासवान संगठन मंत्री राजन कुमार अनुराग कुमार आर्य चंचल सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

