पुरुषोत्तम मास में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील…

पुरुषोत्तम मास में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील…

धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर के जियलगढ़ा में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक नयन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जियलगढ़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर तालाब परिसर में 25 मई से 31 मई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधारे राष्ट्रीय वक्ता कथा व्यास श्री हित ललित वल्लभ नागार्च जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात 9 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 25 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रास पंचाध्यायी, सुदामा चरित्र, नरसिंह अवतार समेत विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है। कार्यक्रम के समापन के बाद 1 जून को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।कथा स्थल जियलगोड़ा, नीलकंठ महादेव मंदिर तालाब के पास निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।

प्रेस वार्ता में पूर्व प्रमुख डीएन सिंह, मुखिया पति नितेश गोप, नयन मिश्रा, किशोर राय, राम प्रसाद, उमाकांत वर्मा, बुध देव कुमार, मुकुल पांडेय, शरद कुमार, विकास गिरी, कार्तिक, मनीष, पंकज, आशीष, प्रदीप, भीम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *