झारखंड सरकार ने 81 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां….

झारखंड सरकार ने 81 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां….

झारखंड(JHARKHAND): रांची से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

पलामू के डीटीओ जितेंद्र कुमार यादव को मानगो नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, सरायकेला-खरसावां के डीटीओ गिरिजा शंकर महतो को सिमडेगा में अपर समाहर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गुमला के डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल को गृह (कारा) निदेशालय में निदेशक प्रशासन बनाया गया है। गोड्डा के भूमि सुधार उप समाहर्ता रितेश जायसवाल को झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का विशेष कार्य पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

देवघर के डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी को ऊर्जा विभाग में उप सचिव बनाया गया है। कोडरमा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला अब कार्मिक विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जमशेदपुर के डीटीओ धनंजय को रांची में अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था बनाया गया है। वहीं, रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को पूर्वी सिंहभूम का अपर उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, गुमला के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज को उसी जिले में अपर समाहर्ता बनाया गया है। हजारीबाग के डीटीओ वैद्यनाथ कामती को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
रांची नगर निगम के उप-नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू को ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है, जबकि साहिबगंज के डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी को रिनपास का उपनिदेशक नियुक्त किया गया है.

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *