सीएम हेमंत सोरेन ने गर्मी को देखते हुए डीसी, एसपी,थाना ,सीओ बीडीओ को कार्यालय में आगंतुकों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने का दिया निर्देश…

सीएम हेमंत सोरेन ने गर्मी को देखते हुए डीसी, एसपी,थाना ,सीओ बीडीओ को कार्यालय में आगंतुकों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने का दिया निर्देश…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिया जाता है कि अपने कार्यालयों के बाहर, एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को राहत मिल सके।

साथ ही सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि जहाँ कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहाँ तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति, चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएँ की जाएँ। किसी भी गाँव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो – यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करे।

जनहित सर्वोपरि है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *