धनबाद पुलिस हिरासत से आरोपी भागने का मामला दर्जअब तक चार केस दर्ज..

धनबाद पुलिस हिरासत से आरोपी भागने का मामला दर्जअब तक चार केस दर्ज..

आजसू के हीरालाल समेत 17 नामजद, 40 अज्ञात पर केस

धनबाद(DHANBAD): कोयला वर्चस्व को लेकर लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में हुए गोलीकांड मामले में SNMMCH अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा करने, पुलिस पर हमला, हीरालाल आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगाने, नाजायज़ मजमा लगाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस से मारपीट, धमकी, कानून व्यवस्था बिगाड़ने जैसी गंभीर धाराओं तहत सरायढेला थाना में चौथा FIR दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में लोयाबाद थाना में भी हथियार के साथ मारपीट और गोलीबारी की अलग-अलग तीन कांड दर्ज किया गया है।
सरायढेला थाना में हीरालाल महतो, रतिलाल महतो, सौरभ महतो, विश्वजीत महतो, रामाशंकर तिवारी, पप्पू सिंह, संतोष महतो, लाली महतो, गिरधारी महतो, विशाल महतो, अजय महतो, राजकुमार महतो, रौनक कुमार, दीपक महतो, नरेश महतो, राकेश गयाली समेत 17 नामजद, 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
साथ ही फरार आरोपी हीरालाल महतो की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस इस प्रकरण में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वही मृतक किशुन रवानी की पत्नी मीरा देवी के आवेदन पर पुलिस अब गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पांचवां केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है.
पीड़िता मीरा देवी ने रजनी रवानी, हीरालाल महतो, मुकेश सिंह, प्रदीप महतो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *