रेलवे का बड़ा बदलाव: 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम होगा खत्म, अब AI बताएगा कन्फर्म टिकट का चांस…

रेलवे का बड़ा बदलाव: 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम होगा खत्म, अब AI बताएगा कन्फर्म टिकट का चांस…

DESK: भारतीय रेलवे अब तकनीक के नए दौर में कदम रखने जा रहा है।
करीब 40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम को जल्द ही AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नई तकनीक से बदला जाएगा।
रेलवे का दावा है कि नया AI सिस्टम टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और भरोसेमंद बनाएगा।

सबसे खास बात ये है कि अब AI करीब 94 प्रतिशत सटीकता के साथ यह अनुमान देगा कि वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं।
नई व्यवस्था में सर्वर की स्पीड भी बढ़ाई जाएगी, जिससे Tatkal और सामान्य टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट क्रैश या स्लो होने की समस्या कम हो सकती है।

इसके अलावा आधार वेरिफिकेशन, स्मार्ट सीट अलॉटमेंट और यात्रियों की जरूरत के हिसाब से बेहतर सुविधाएं भी सिस्टम में जोड़ी जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस बदलाव का मकसद यात्रियों को ज्यादा पारदर्शी, आसान और भरोसेमंद टिकट बुकिंग अनुभव देना है।
अगर यह सिस्टम पूरी तरह लागू होता है, तो आने वाले समय में ट्रेन टिकट बुकिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *