विक्रमशिला सेतु पर बीआरओ का बड़ा कारनामा, 170 फीट लंबा बेली ब्रिज तैयार, जल्द बहाल होगी आवाजाही…

विक्रमशिला सेतु पर बीआरओ का बड़ा कारनामा, 170 फीट लंबा बेली ब्रिज तैयार, जल्द बहाल होगी आवाजाही…
Oplus_16908288

बिहार(BIHAR):भागलपुर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विक्रमशिला सेतु पर सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ ने 170 फीट लंबा बेली ब्रिज तैयार कर लॉन्च कर दिया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरी तरह ठप हुई आवाजाही अब जल्द फिर से शुरू हो सकती है।

गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली अहम कड़ी है। हाल ही में पुल का 34 मीटर लंबा नेविगेशनल हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इससे आम लोगों के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार ने रक्षा मंत्रालय से मदद मांगी। इसके बाद बीआरओ को मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। बीआरओ की ‘प्रोजेक्ट स्वस्तिक’ टीम ने युद्धस्तर पर काम करते हुए बेहद कम समय में 170 फीट लंबा बेली ब्रिज तैयार कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, अभी दो और बेली ब्रिज लगाए जाने हैं। इनके तैयार होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क पूरी तरह बहाल हो जाएगा। बीआरओ के अतिरिक्त महानिदेशक जितेंद्र प्रसाद ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर काम की तेज रफ्तार पर संतोष जताया।

राज्य प्रशासन ने बीआरओ की तेज कार्रवाई और समय पर मदद के लिए आभार जताया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हल्के वाहनों और जरूरी सेवाओं की आवाजाही सामान्य हो जाएगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *