धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में आज दिनांक 21/05/2026 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर गोविन्दपुर स्थित निर्मला जनरल कुष्ठ अस्पताल में श्रद्धांजलि सभा एवं गरीबों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता चरम पर है, लेकिन केंद्र सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि Rajiv Gandhi ने देश को 21वीं सदी की सोच दी, जबकि आज युवाओं के भविष्य को कमजोर किया जा रहा है। युवा कांग्रेस गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव Ashok Singh ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करना उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प है।
अंत में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि Rajiv Gandhi का सपना गरीब, युवा और कमजोर वर्ग को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय जनता को गुमराह करने में लगी है। युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव Rajeev Ranjan, जिला उपाध्यक्ष Yogendra Singh Yogi, पूर्व महामंत्रि जिला कांग्रेस Harendra Sahe सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

