जिला स्तरीय जन भागीदारी सप्ताह का शुभारंभ…

जिला स्तरीय जन भागीदारी सप्ताह का शुभारंभ…

धनबाद(DHANBAD): धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, एडीएम सप्लाई मोहम्मद जियाउल अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद ने दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय जन भागीदारी सप्ताह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सशक्त जनजाति, समृद्ध झारखंड एवं विकसित भारत बनाने के लिए इस अभियान के तहत आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए इसका शुभारंभ किया गया है। अभियान 25 मई 2026 तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तर पर जिला कल्याण पदाधिकारी अभियान के नोडल पदाधिकारी होंगे। सभी आपसी समन्वय बनाए रखेंगे। वहीं डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर एवं ब्लॉक मास्टर ट्रेनर विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे।

इस अवसर पर एडीएम सप्लाई ने बताया कि आदिवासी समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए जनजातीय बहुल ग्रामों में सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करना इसका उद्देश्य है। अभियान के दौरान बाघमारा के 5, टुंडी के 29, तोपचांची के 5, गोविंदपुर के 108, पूर्वी टुंडी के 14, निरसा के 19, एगारकुंड के 2, कलियासोल के 7 एवं बलियापुर के 7 सहित 196 गांव में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

जिसमें 19 मई से 25 मई तक संतृप्ति एवं वृक्षारोपण अभियान, 20 मई को मैदानी स्तर पर गतिविधियां, 21 मई से 23 मई तक जन सुनवाई, 24 मई को दस्तावेजीकरण एवं 25 मई को जिला स्तर पर बैठक की जाएगी।

अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन, योजनाओं की जानकारी एवं पंजीकरण, लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, टीकाकरण, पोषण परामर्श, वित्तीय समावेशन एवं आधारभूत सेवाओं से जोड़ना सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *