धनबाद में 22 से 24 मई तक 99G नॉकआउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन…

धनबाद में 22 से 24 मई तक 99G नॉकआउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद स्थित 99G Sports Badminton Excellence Academy द्वारा आयोजित होने वाले “99G नॉकआउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026” को लेकर रविवार को 99 ग्रुप कार्यालय में प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान आयोजकों ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 22, 23 और 24 मई 2026 को मेमको मोड़ स्थित अकादमी परिसर में आयोजित की जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में झारखंड सहित कई राज्यों से खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। सभी मुकाबले नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रतियोगिता को तीन प्रमुख वर्गों में विभाजित किया गया है— अंडर-19, ओपन मेन और मास्टर्स/वेटरंस (40+)।
अंडर-19 वर्ग में पुरुष एवं महिला दोनों श्रेणियों में सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे। वहीं ओपन मेन वर्ग में सिंगल्स और डबल्स मैच आयोजित किए जाएंगे। मास्टर्स/वेटरंस वर्ग में पुरुष डबल्स मुकाबले खेले जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और टी-शर्ट प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है— अंडर-19 सिंगल्स विजेता ₹5000, उपविजेता ₹3000; अंडर-19 डबल्स विजेता टीम ₹6000, उपविजेता ₹3500; ओपन मेन सिंगल्स विजेता ₹9000 तथा ओपन मेन डबल्स विजेता टीम ₹11000।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 मई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
“One Court, One Spirit, One Champion” थीम पर आधारित यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का केंद्र बना हुआ है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन धनबाद में बैडमिंटन संस्कृति को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *