टोटो पर निकले विधायक राज सिन्हा, पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर दिया पेट्रोल-डीजल बचत का संदेश…

टोटो पर निकले विधायक राज सिन्हा, पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर दिया पेट्रोल-डीजल बचत का संदेश…

धनबाद(DHANBAD): पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और पर्यावरण को लेकर देशभर में चर्चा तेज है…
इसी बीच धनबाद से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है… जिसने सबका ध्यान खींच लिया है।
भाजपा विधायक राज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को मानते हुए अपनी चार पहिया गाड़ी छोड़ दी… और अब टोटो से सफर करते नजर आए।विधायक का ये अंदाज अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

धनबाद की सड़कों पर जब भाजपा विधायक राज सिन्हा टोटो में सफर करते नजर आए… तो लोग भी हैरान रह गए।आमतौर पर नेताओं के लंबे काफिले और लग्जरी गाड़ियों की तस्वीरें देखने को मिलती हैं… लेकिन यहां तस्वीर बिल्कुल अलग थी।विधायक राज सिन्हा अपने पीए और अंगरक्षक के साथ टोटो में बैठकर कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।पहले भूदा और फिर नगर निगम पहुंचकर उन्होंने धनबाद मेयर संजीव सिंह से मुलाकात की। राज सिन्हा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बचत का संदेश देने के लिए यह पहल शुरू की है। उनका मानना है कि छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़े बदलाव ला सकती हैं। लोगों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए…अब विधायक का ये अनोखा सफर इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।लोग इसे एक सकारात्मक संदेश और जनप्रतिनिधियों के लिए नई पहल के तौर पर देख रहे हैं।

सियासत में जहां अक्सर ताकत का प्रदर्शन बड़े काफिलों से होता है…वहीं धनबाद में एक विधायक का टोटो सफर एक नई नजरिया से देखा जा रहा है…ऐसे ने बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे छोटे कदम देश में बड़ा बदलाव ला सकते हैं…

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *