नीट पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग…

नीट पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग…

धनबाद(DHANBAD): आम आदमी पार्टी धनबाद जिला के द्वारा शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका जिम्मेदार बताया।

आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता संजय सिन्हा ने बताया कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मानव संसाधन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं लोगों के कारण पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। वहीं संजय सिन्हा ने कहा कि यदि इसी तरह व्यवस्था चलती रही, तो वर्ष 2027 में भी नीट परीक्षा का पेपर लीक होगा। उन्होंने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और देश के युवाओं का भरोसा टूट रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *