सिंदरी में आने वाले 30 मई से शुरू हो जाएगी एफसीआई के मनोहर टांड़ एवं S L 2 आवासों को खालीकराने की प्रक्रिया..लोगों में हड़कंप..

सिंदरी में आने वाले 30 मई से शुरू हो जाएगी एफसीआई के मनोहर टांड़ एवं S L 2 आवासों को खालीकराने की प्रक्रिया..लोगों में हड़कंप..

सिंदरी(SINDRI): एफसीआईएल के प्रशासनिक एवं वित्तीय सलाहकार देवदास अधिकारी द्वारा बताया गया कि मनोहर टांड़ तथा एस एल टू
आवास में रहने वाले अनाधिकृत लोग हैं।

एफसीआई एल की प्रशासनिक एवं वित्तीय सलाहकार देवदास अधिकारी ने बताया कि मनोहर टांड़ में कुल 746 आवास हैं इनमें 376 आवास रहने के लायक है, जिसमें अनाधिकृत लोग रहते हैं, शेष आवास खंडहर हो चुके हैं कभी-भी बड़ा हादसा हो सकता है, एस एल टू में 200 आवास है इसमें 137 में कब्जा है जबकि शेष आवास टूट गया है जिससे कभी‌ भी गिरने का खतरा बना हुआ है देवदास अधिकारी ने बताया कि प्रबंधक इन आवास को खाली करवा कर डोजरिंग कराएगी, ताकि भविष्य में उक्त जमीन का उपयोग हो सके।

एफसीआई सिंदरी प्रबंधक ने पीपी कोर्ट के बेदखली आदेश के तहत (मनोहर के 746) (SL2 के 200) कुल 946 आवासों को तथा शीघ्र ही खाली कर दें ,ऐसा नहीं करने पर बेदखली आदेश के तहत प्रबंधक सभी कब्जाधारी आवासों को खाली कराएगा । इस दौरान कोई भी नुकसान होने पर कब्जाधारी स्वयं के जीम्मेंवार होंगे । नोटिस और खाली करने की बात को लेकर सिंदरी में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *