पाकुड़(PAKUD):लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी के आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी सहित झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.इस दौरान विधायक दिनेश मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर नव वर्ष की बधाई दी.
वही विधायक दिनेश मरांडी ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट रहे. उन्होंने कहा कि 50 साल तक झारखंड मुक्ति मोर्चा को कोई हटा नहीं सकता है… उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं को पार्टी में अधिक से अधिक जोड़ने के अपील की.वही झारखंड स्थापना दिवस मानने को लेकर भी विशेष चर्चाएं की गई…
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..