सिंह मेंशन पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, रागिनी सिंह व मेयर संजीव सिंह ने किया स्वागत…

सिंह मेंशन पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, रागिनी सिंह व मेयर संजीव सिंह ने किया स्वागत…

धनबाद(DHANBAD): केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के धनबाद आगमन पर झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद मेयर संजीव सिंह ने अपने आवास सिंह मेंशन में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट के दौरान झरिया समेत पूरे कोयलांचल की वस्तुस्थिति एवं जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

वहीं केंदुआडीह क्षेत्र में भू-धंसान से प्रभावित सड़क की गंभीर समस्या को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई। साथ ही झरिया क्षेत्र में आग, भू-धंसान, विस्थापन और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

रागिनी सिंह का बयान

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि कोयलांचल की समस्याएं वर्षों पुरानी हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुंचाने का आग्रह किया।

मेयर संजीव सिंह का बयान

धनबाद मेयर संजीव सिंह ने कहा कि कोयलांचल की वास्तविक स्थिति को केंद्र सरकार तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का बयान

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र की समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *