कोलकाता(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पदभार संभालते ही कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक नियंत्रण बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के आदेश दिए हैं। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और तय समय सीमा व मानकों के अनुसार ही लाउडस्पीकर का उपयोग हो।
इसके अलावा चुनाव बाद हुई हिंसा के 1300 से अधिक मामलों की जांच तेज करने का भी निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सरकार का कहना है कि राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाए गए हैं। नई सरकार के इन फैसलों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

