बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

बिहार(BIHAR): बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब छुट्टी के लिये दौड़-भाग, फाइलों की धूल और बाबुओं की लंबी कतारें, ये सब अब धीरे-धीरे इतिहास बन जायेगी। क्योंकि अब छुट्टी भी डिजिटल हो गई है। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी कर्मचारियों को छुट्टी के लिये केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिहार के HRMS के जरिये पूरी प्रक्रिया संचालित होगी। छुट्टी के लिये आवेदन से लेकर मंजूरी तक सब कुछ ऑनलाइन होगी। अब कर्मचारी खुद आवेदन की स्थिति, स्वीकृति की प्रक्रिया एवं पूरा रिकॉर्ड देख सकेंगे। HRMS टीम ने कर्मचारियों को स्पेशल ट्रेनिंग दिया है। प्रेजेंटेशन के जरिये समझाया गया कि ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, लीव स्टेटस कैसे ट्रैक करें, अधिकारी कैसे मंजूरी देंगे एवं रिकॉर्ड कैसे सुरक्षित रहेगा। विभाग के सचिव जय सिंह ने मीडिया से कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से कागजी काम में भारी कमी आयेगी। कामकाज तेज होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी। छुट्टी से जुड़े विवाद और देरी भी अब कम होंगे।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *