पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): Madhyamgram में बीजेपी नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने इसे “बेहरमी से की गई सुनियोजित हत्या” बताया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे पहले से साजिश रची गई थी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में अब भी कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में बीजेपी की सरकार बनने पर पार्टी से जुड़े या किसी भी अन्य व्यक्ति के खिलाफ बिना भेदभाव कार्रवाई की जाएगी।
शुभेंदु अधिकारी ने यह भी साफ किया कि अगर कोई बीजेपी नेता या कार्यकर्ता हिंसा भड़काने में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
गौरतलब है कि 4 मई को West Bengal में चुनाव परिणाम आने के बाद से कई हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई लोगों पर जानलेवा हमले हुए हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

