सिंह नगर में कोयला लोड हाइवा का कहर: मां की मौत, बेटे के सामने बिछी लाश, सड़क जाम…

सिंह नगर में कोयला लोड हाइवा का कहर: मां की मौत, बेटे के सामने बिछी लाश, सड़क जाम…

झरिया(JHARIA):झरिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कोयला लोड हाइवा ने एक महिला की जान ले ली।

घटना मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे की है, जब बलियापुर से केंदुआ जा रहे मां-बेटे की मोटरसाइकिल को सिंह नगर में हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर गई और हाइवा का अगला चक्का उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में गुस्से का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने झरिया-केंदुआ मुख्य सड़क को जाम कर दिया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे।

जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने की कोशिश की, तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंह नगर में भारी वाहनों की वजह से पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जाम हटवाने की कोशिशें जारी हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *