बाघमारा के महेशपुर पंचायत में जलापूर्ति व्यवस्था हुआ क्षतिग्रस्त,सीसीटीवी में कैद हुई दो युवक की झलक…

बाघमारा के महेशपुर पंचायत में जलापूर्ति व्यवस्था हुआ क्षतिग्रस्त,सीसीटीवी में कैद हुई दो युवक की झलक…

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत में सार्वजनिक जलापूर्ति व्यवस्था को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है।
रविवार देर रात को सड़क किनारे लगी पाइपलाइन के कई नलों को दो अज्ञात युवकों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

इस पूरी घटना को वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है।
उस रिकॉर्डिंग के आधार पर स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार खरखरी कार्यालय मार्ग से लेकर मधुबन थाना तक लगभग 30 नलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है और ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर काफी आक्रोश जताया है।
ग्रामीणों ने दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

महेशपुर-2 पंचायत की मुखिया संध्या देवी ने कहा कि पंचायत फंड से लोगों की सुविधा के लिए घर-घर सड़क किनारे नल लगाए गए थे,ताकि जल संकट को दूर किया जा सके और सभी ग्रामीणों को पानी की सुविधा मिल सके।
लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है।घटना की सूचना मधुबन थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही पूरी कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है।

NEWSANP के लिए सौरभ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *