सिंदरी(SINDRI): सिंदरी भाजपा कार्यालय में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य विजय उत्सव में सिंदरी पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की धर्म पत्नी एवं लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी जी कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक एवं ज़ोरदार आतिशबाजी के साथ इस जीत का जश्न मनाया गया.
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने योग्य था। भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा यह जीत जनता के विश्वास, समर्पण और विकास के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक है। सभी ने मिलकर एकजुटता के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का आनंद लिया।
उन्होंने इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

