धनबाद(DHANBAD): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कोऑर्डिनेशन कमेटी में धनबाद लोकसभा की सशक्त एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह को शामिल किया जाना एक दूरदर्शी एवं संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण निर्णय है। यह कदम प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
इस सराहनीय निर्णय के लिए प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।
कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुपमा सिंह के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसमर्पण से संगठन को नई दिशा, ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।
इस अवसर पर कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी, जिनमें प्रमुख रूप से ए.के. झा, बजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष सिंह, एस.के. शाही, मुख्तार खान, रामगोपाल भुवानिया, शमशेर आलम, करीम अंसारी, रामप्रीत यादव, नवनीत नीरज, कौशल सिंह संतोष महतो बंमभोली सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका, मनोज सिंह, जयप्रकाश चौहान, अन्नू पासवान, अक्षेयवर प्रसाद, शहीद कमर, मसूद आलम, किशोर कुमार, फैज अहमद, विजय पासवान मनोज महतो गंगा बाल्मीकि, डेविड सिंह, कायदे आजम मंटू राय एवं संजय रजक आदि सैकड़ो कांग्रेस जनों में खुशी के लहर है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

