“विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बरमसिया शक्तिनगर क्षेत्र का किया निरीक्षण…

“विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बरमसिया शक्तिनगर क्षेत्र का किया निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD): “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बरमसिया शक्तिनगर क्षेत्र का किया निरीक्षणझारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत मनईटांड़ मंडल स्थित बरमसिया शक्तिनगर क्षेत्र की विभिन्न गलियों का भ्रमण कर वहां की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की नालियों, सड़कों एवं अन्य जनसुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।भ्रमण के क्रम में स्थानीय नागरिकों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। विधायक राज सिन्हा ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई एवं सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सड़क, स्वच्छ जल निकासी व्यवस्था एवं सुव्यवस्थित आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जनसेवा ही हमारा संकल्प है और धनबाद के समग्र विकास हेतु हम निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *