Election Commission of India ने बड़ा फैसला लेते हुए पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग बूथों पर फिर से मतदान कराने का निर्देश दिया है।यह दोबारा वोटिंग 21 मई को कराई जाएगी।बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान कई बूथों पर EVM में गड़बड़ी और हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसी विधानसभा के एक बूथ पर EVM में भाजपा के बटन के आगे टेप लगा हुआ मिला।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने यह कड़ा कदम उठाया है।अब इस सीट के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

