कालीघाट थाने के प्रभारी गौतम दास सस्पेंड, सोशल मीडिया पोस्ट बना कारण…

कालीघाट थाने के प्रभारी गौतम दास सस्पेंड, सोशल मीडिया पोस्ट बना कारण…

कोलकाता(KOLKATA): Kolkata Police ने कालीघाट थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गौतम दास को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह अब इंस्पेक्टर चमेली मुखर्जी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरअसल, पूरा मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। इंस्पेक्टर गौतम दास ने Facebook और WhatsApp पर अत्याधुनिक हथियार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी।इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था—“Ready For New Assignment”।

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, मामला तेजी से चर्चा में आ गया। इसके बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।पुलिस विभाग में इस तरह की पोस्ट को अनुशासनहीनता माना जाता है, क्योंकि यह न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि विभाग की छवि पर भी असर डाल सकता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *