सिंदरी(SINDRI): सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर में काशी विश्वनाथ के महास्वरुप के समान नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना को लेकर पुनः प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है इसी क्रम में 1 मई शुक्रवार को भव्य गंगा आरती किया गया। इस कार्यकर्म में भारी संख्या में महिलाएं बच्चों युवाओं और पुरूषों ने शिव मंदिर के तालाब पर इकट्ठा होकर गंगा आरती में भाग लिया। मुख्य यजमान गौतम सिंह और गायत्री सिंह, सोनू गिरी एवं मंदिर कमेटी के सचिव दिनेश सिंह को संकल्प कराया। शिव मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि महाभिषेक के साथ 3 मई को सिंदरी में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना होगी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभाग मंत्री सोनू गिरी ने सिंदरी की आम जनता से अपील की है कि सभी सनातनी इस शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा में पाँच दिवसीय चल रहे कार्यक्रम में जरूर उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ शिवलिंग की तर्ज पर सिंदरी में भी मधु रंग का शिवलिंग स्थापित किया जा रहा है। देवघर बाबानगरी से आए पंडितों में विक्की मिश्र, सुबोध झा, ऊंकारनाथ झा, गौतम मिश्र, आशीष चौधरी, राजेश चौधरी, कृष्ण मोहन झा, पंडित अमर कुमार, दिनेश सिंह, सोनू गिरी, कुँवर सिंह समिति सचिव कांति सिंह, पवन ओझा, रासबिहारी सिंह, विदेशी सिंह, रणधीर सिंह, विजय सिंह, दीपक कुमार दीपू, संजय सिंह, रोहित सिंह, रंजीत सिंटू सिंह, अंकित सिंह, कुंदन सिंह, उमाशंकर सिंह, विरेन्द्र सिंह, गायत्री सिंह, उषा सिंह सहित सैंकड़ों श्रद्धालु भक्तगण के साथ साथ हजारों हज़ारों की संख्या में सनातनी हिन्दू भक्तगण उपस्थित होकर गंगा आरती का आनंद और लाभ उठाया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

