धनबाद(DHANBAD): आज 1 मई को पूरी दुनिया के साथ-साथ धनबाद में भी मई दिवस यानी मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोयलांचल क्षेत्र, जो मजदूर बहुल इलाका माना जाता है, वहां इस दिन का विशेष महत्व है।
धनबाद के कोयला खदानों से लेकर विभिन्न कल-कारखानों तक हजारों श्रमिक देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी को देखते हुए आज मजदूरों के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर Coal India Limited ने सभी खनिकों और श्रमिकों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। वहीं केंद्रीय कोयला मंत्री G. Kishan Reddy ने भी मजदूरों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले खनिक राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ‘वर्कर-फर्स्ट’ नीति के तहत श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य, आवास और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री ने यह भी बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पेंशन और भविष्य निधि से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है।
मजदूर दिवस के मौके पर धनबाद और पूरे कोयलांचल क्षेत्र में श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

