धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल टाउनशिप कोयलानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी एन एन श्रीवास्तव गुरुवार को हुए सेवानिवृत। इस अवसर पर शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनके सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव डीएवी संस्था के विकास यात्रा की शुरुआत प्राचार्य के रूप में डीएवी पब्लिक स्कूल सीएफआरआई धनबाद (दिनांक -19/6/1996 से 31/08/1997 तक ) से किया।
तत्पश्चात् स्थानांतरण डीएवी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में हुआ और उस विद्यालय के विकास में (दिनांक- 1/9/1997 से 25/1/1999 तक) योगदान दिया। 25/1/1999 में पुनः स्थानांतरण डीएवी पब्लिक स्कूल सीएफआरआई धनबाद हो गया और इनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय का सर्वांगीण विकास हुआ और इस विद्यालय का पहचान पूरे झारखण्ड प्रदेश में बढ़ा। 21/5/2021 को स्थानांतरण डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर में हुआ और इसी विद्यालय से 30/04/2026 को सेवानिवृत हुए। उनके कुशल प्रशासनिक क्षमता, ज्ञान, दूरदर्शिता के मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।
उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि अटल टिंकरिंग लैब है, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देकर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का मान बढ़ाया। मौके पर प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के पूर्ण समर्पण के सहारे इस विद्यालय की पहचान पूरे झारखण्ड प्रदेश में है। आगे उन्होंने विद्यालय की प्रगति के लिए निरंतर सजग एवं सचेत रहने की सलाह दी। वहीं बीसीसीएल कोयलानगर के महाप्रबंधक (पी एंड आई आर) विद्ययुत साहा एवं एच ओ डी वेलफेयर किरण रानी साहू ने प्राचार्य को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा इनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि ये बेहद हीं मृदु भाषी एवं कुशल प्रशासक रहे। इनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय का मान सभी क्षेत्रों में बढ़ा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

