जनहित में बड़ा फैसला: जल कनेक्शन की सुरक्षा राशि आधी, हजारों परिवारों को राहत…

जनहित में बड़ा फैसला: जल कनेक्शन की सुरक्षा राशि आधी, हजारों परिवारों को राहत…

धनबाद(DHANBAD): आम जनता को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झरिया विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक रागिनी सिंह के प्रयास से जल कनेक्शन की सुरक्षा राशि ₹10,000 से घटाकर ₹5,000 कर दी गई है। इस निर्णय से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से जल कनेक्शन की अधिक सुरक्षा राशि आम लोगों के लिए बाधा बनी हुई थी, जिसके कारण कई जरूरतमंद परिवार जल सुविधा से वंचित रह जाते थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक रागिनी सिंह ने पहल की, जिसके बाद यह राहत भरा निर्णय संभव हो सका।

इस संबंध में विधायक रागिनी सिंह ने कहा, “जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। जल जैसी आवश्यक सुविधा हर घर तक पहुंचे, इसके लिए बाधाओं को कम करना जरूरी था। यह निर्णय गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत देने की दिशा में एक सार्थक कदम है।”

स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनहित में बड़ा निर्णय बताया है। अब अधिक से अधिक लोग आसानी से जल कनेक्शन ले सकेंगे, जिससे क्षेत्र में जीवन स्तर में भी सुधार आने की उम्मीद है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *