बंगाल में तेज मतदान: दोपहर 1 बजे तक 61% से ज्यादा वोटिंग…

बंगाल में तेज मतदान: दोपहर 1 बजे तक 61% से ज्यादा वोटिंग…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक राज्य की 142 सीटों पर 61.11% मतदान दर्ज किया गया है।
सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में लंबी कतारें लगी हैं और लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक वोटिंग का अच्छा ट्रेंड देखने को मिला है, जो लोकतंत्र के प्रति जनता की जागरूकता और भागीदारी को दर्शाता है।
सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है, हालांकि कुछ जगहों से तकनीकी और स्थानीय स्तर की छोटी-मोटी समस्याओं की खबरें भी सामने आई हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *