राँची(RANCHI): झारखंड(Jharkhand) के नन्हें बच्चों ने आज मुंबई के राष्ट्रीय मंच पर यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती। ‘नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26’ में शानदार प्रदर्शन करते हुये कक्षा 2 से 5 के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाया। वहीं, झारखंड का नाम देशभर में रोशन किया। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह झारखंड के लिये बेहद गर्व का क्षण है। नन्हें बच्चों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना, मजबूत शिक्षा की नींव का प्रमाण है। बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुये CM ने कहा कि ये बच्चे भविष्य में और ऊंचाइयों को छुयेंगे।
पहले राज्य स्तरीय FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) चैंपियनशिप जीती। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को मुंबई में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहां अंग्रेजी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं इंग्लिश लिटरेसी पार्टनर LeapForWord के प्रयास से बच्चों को ये उड़ान मिली। इनका मकसद छोटे बच्चों को मजबूत बुनियादी शिक्षा देना है। सरकारी स्कूलों के बच्चों ने ये कामयाबी हासिल कर यह साबित किया कि मौके मिलें, तो हुनर किसी से कम नहीं। दूर-दराज के इलाकों से निकलकर बच्चे राष्ट्रीय मंच तक पहुंचे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

