UP(यूपी) : यूपी बोर्ड के नतीजे(Result) आने से ठीक पहले लालगंज कस्बे में एक 14 साल की छात्रा ज्योति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त ज्योति की मां पुष्पा देवी मीटिंग में थीं, पिता छोटेलाल प्रजापति दुकान पर थे। घर में ज्योति अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। जब रिजल्ट(Result) आया तो ज्योति 63% अंकों के साथ पास हुई थी। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। ज्योति ने ऐसा क्यों किया, इस बिंदु पर जांच जारी है।
Result से पहले मनोचिकित्सकों की अहम सलाह
रांची के एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक कहते हैं कि रिजल्ट जिंदगी का अंतिम सच नहीं है। असफलता भी सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। बच्चों को हर हाल में भावनात्मक सहारा दें। बच्चों के साथ खुलकर बात करें। योग और मेडिटेशन अपनायें, भविष्य की नई योजनाएं मिलकर बनायें। सबसे बड़ी बात यह है कि दूसरों से तुलना आत्मविश्वास तोड़ देती है। हर बच्चे की अपनी अलग क्षमता होती है। हर रिजल्ट के पीछे एक बच्चा होता है और हर बच्चे के पीछे एक सपना। नंबर कम-ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन एक जिंदगी की कीमत कभी कम नहीं होनी चाहिये।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

