” उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफिया नरेश सिंघानिया को किया गिरफ्तार”…

” उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफिया नरेश सिंघानिया को किया गिरफ्तार”…

रांची(RANCHI): कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया को उत्पाद विभाग की टीम ने नामकुम से किया गिरफ्तार ।
कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया गया ।मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नरेश को नामकुम से गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है।नरेश का अवैध शराब का कारोबार करने का पुराना इतिहास रहा है।वर्ष 2017 में रांची में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। शराब पीने से जैप (झारखंड आ‌र्म्ड पुलिस) के भी दो जवान सहित दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।इस मामले में फरार चल रहे नरेश को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जेल से आने के बाद वह फिर से अवैध शराब का कारोबार करने लगा था।
जैसा कि सूत्र ने बताया है कि सिंघानिया का झारखंड उत्पाद विभाग में अच्छी पकड़ है।विभाग के अधिकारी और कर्मी को पुष्प- प्रतरम की नियमित भेंट मिलती थी ।छापामारी के पहले ही उसे सूचना मिल जाती थी ।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *