राम मंदिर परिसर में जनसुविधा के लिए नए शेड का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत : राज सिन्हा…

राम मंदिर परिसर में जनसुविधा के लिए नए शेड का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत : राज सिन्हा…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज कुसुम विहार फेज-2 स्थित पावन राम मंदिर के प्रांगण के समीप विधायक निधि से निर्मित नवीन शेड का विधिवत उद्घाटन कर उसे श्रद्धालुओं एवं आमजन की सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक श्री सिन्हा का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कार देने का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नवीन शेड का निर्माण कराया गया है, जिससे वर्षा, धूप एवं अन्य मौसम की परिस्थितियों में लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करना मेरी प्राथमिकता है। धनबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर जारी है और आने वाले समय में भी जनता की मांग एवं जरूरत के अनुसार ऐसे जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे।
श्री सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करता है। हमारी कोशिश है कि हर मोहल्ले, हर वार्ड और हर बस्ती तक विकास पहुंचे तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

इस अवसर पर दीपक सिंह, उमेश सिंह, निर्मल प्रधान, श्यामा प्रसाद द्विवेदी, के.के. सिंह, मुकेश शर्मा, संजीव कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *