सिंदरी(SINDRI): आज सिंदरी नगर कमेटी के द्वारा भाकपा माले का 57 वा स्थापना दिवस बिरसा समिति कार्यालय में विधायक कामरेड चंद्रदेव महतो की उपस्थिति में मनाया गया
भाकपा (माले) का 57वां स्थापना दिवस पूरे राज्य में मनाया जा रहा हैं ,22 अप्रैल 1969 को भाकपा माले का गठन हुआ, और केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी संकल्प-पत्र पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया माननीय विधायक कामरेड चंद्रदेव महतो ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रमों में भाजपा-आरएसएस के नफरती एजेंडे के खिलाफ संघर्ष,फासीवादी ताकतों को परास्त करने और जनपक्षीय मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
आज देश के सामाजिक-आर्थिक हालात में खराब होते जा रहे है।मजदूरों, किसानों, छात्रों और युवाओं के बीच व्यापक असंतोष है। श्रम कानूनों में बदलाव,बेरोजगारी,महंगाई और किसानों के अधिकारों पर हमला जैसे मुद्दों पर जनता लगातार आंदोलित है।
किसान आंदोलन और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जारी प्रतिरोध यह संकेत देता है कि आने वाले समय में जनसंघर्ष और तेज होगा। साथ ही सामाजिक न्याय, आरक्षण और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का सवाल भी केंद्र में है।
पार्टी ने आह्वान किया है कि इन परिस्थितियों में जनआंदोलनों को संगठित कर साम्राज्यवाद और फासीवाद के खिलाफ मजबूत संघर्ष खड़ा किया जाए। यह स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष और संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर होगा। सिंदरी के सभी नौजवानों को संगठित कर उद्योग क्षेत्र एच यू आर एन में रोजगार के सवाल पर बहुत जल्द बड़ा कार्यक्रम लिया जाएगा सिंदरी के लिए रोजगार सबसे अहम मुद्दा बना हुआ है अब आंदोलन करके ही इसको हासिल करना होगा इस प्रोग्राम में निम्नलिखित लोग उन्हें अपनी योगदान दिया सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, राजू सिंह, ओम प्रकाश राम, राजू पांडे, शुभम सिंह, गोपाल महतो, संजय सिंह, राजेश मुखर्जी, मंटु राम, अर्जुन ठाकुर, एमडी आजाद, सुमित, श्याम गोस्वामी आदि लोग मुझे थे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

