धनबाद-बलियापुर रोड बनेगी 4 लेन, ₹200 करोड़ की योजना को तकनीकी मंजूरी…

धनबाद-बलियापुर रोड बनेगी 4 लेन, ₹200 करोड़ की योजना को तकनीकी मंजूरी…

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद से सिंदरी और बलियापुर जाने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर और जाम की समस्या झेल रही धनबाद-बलियापुर सड़क अब 4 लेन में तब्दील की जाएगी। करीब ₹200 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी योजना की डीपीआर और डिजाइन को पथ निर्माण विभाग (RCD) मुख्यालय से तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल फाइल प्रशासनिक स्वीकृति के लिए सचिव के पास है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भूईफोड़ मोड़ से बलियापुर के बिनोद बिहारी चौक तक करीब 7-7.5 मीटर चौड़ी यह सड़क अब 18 मीटर चौड़ी होगी। इसे 9-9 मीटर की दो लेन में विकसित किया जाएगा, जिसके बीच 1.5 मीटर का डिवाइडर होगा। योजना के तहत कर्माटांड़ में रेलवे लाइन पर मौजूदा ओवरब्रिज के समानांतर नया आरओबी बनाया जाएगा, जबकि अमझर के पास अंडरपास और नाले पर पुलिया भी निर्माणित होगी।

करीब 10 साल पहले इस सड़क की मरम्मत हुई थी, लेकिन उसके बाद नियमित रखरखाव नहीं होने से सड़क फिर से जर्जर हो गई। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा बना रहता है। चौड़ीकरण के बाद न केवल ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम, नई पुलिया और पैदल यात्रियों के लिए पेवर्स ब्लॉक भी बनाए जाएंगे।

इस परियोजना से सिंदरी के औद्योगिक क्षेत्रों—जहां बड़े खाद, सीमेंट और गैस प्लांट स्थित हैं—को भी सीधा लाभ मिलेगा। भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र में कॉमर्शियल ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। खास बात यह है कि सड़क के लिए 45 मीटर चौड़ी जमीन पहले से उपलब्ध है, इसलिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *