न्याय रथ पहुंची केदुआडीह भूधंसान क्षेत्र प्रभावितों के पुनर्स्थापना व विधिक सहायता का दिया आश्वासन…

न्याय रथ पहुंची केदुआडीह भूधंसान क्षेत्र प्रभावितों के पुनर्स्थापना व विधिक सहायता का दिया आश्वासन…

धनबाद(DHANBAD): केंदुआडीह कोलियरी क्षेत्र में हाल के दिनों में जहरीली गैसों के रिसाव एवं भू-धसान की घटनाओं से भयभीत लोगों के बीच उन्हे सहायता पहुंचाने के लिए डालसा की न्याय रथ अवर न्यायाधीश, सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो. के नेतृत्व में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु डेप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, डालसा, सहायक अरुण कुमार, राजेश सिंह, योगेश कुमार के साथ भूधंसन क्षेत्र व गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।वहां के प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना तथा भू धंसान व गैस रिसाव वाले क्षेत्रों का दौरा कर जागरूकता अभियान शुरू किया ।

इस बिषय मे जानकारी देते हुए डालसा के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने केंदुआडीह के भूधसान व गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को त्वरित न्याय और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक गठित विशेष टीम का गठन किया गया है जिसके सदस्य योगेश्वर नाथ शर्मा, रणधीर भारती, रूपा कुमारी और दीपा कुमारी सहित अन्य सदस्य बराबर क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का आकलन करते रहेगें उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को दिलाने में सहयोग प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपी जाएगी, जिसके बाद बीसीसीएल, प्रबंधन व जिला प्रशासन के साथ बैठकर मामले का समाधान निकाला जाएगा. उन्होंने बताया कि डालसा की यह टीम न केवल प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रही है, बल्कि उन्हें सुरक्षा उपायों एवं कानूनी सहायता के प्रति भी जागरूक कर रही है। साथ ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया भी जारी है।

डालसा की पहल से स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *