सीएम नीतीश को मिला z प्लस सुरक्षा के साथ दिल्ली में आवास…

सीएम नीतीश को मिला z प्लस सुरक्षा के साथ दिल्ली में आवास…

बिहार(BIHAR): बिहार के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में बंगला नंबर- 9 आवंटित कर दिया गया है। राज्यसभा सांसद के तौर पर नीतीश कुमार साधारण घर में नहीं, बल्कि दिल्ली के टाइप-8 कैटेगरी वाले एक आलीशान बंगले में रहेंगे। इस बंगले की खासियत ये है कि इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। नीतीश कुमार की सुरक्षा भी दिल्ली पुलिस या स्थानीय प्रशासन के हाथ में नहीं, बल्कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के हाथों में होगा। नीतीश कुमार राज्यसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। उनके दिल्ली पहुंचने से पहले सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। सुरक्षा, कमांडो घेरा और आलीशान बंगला उनके सियासी प्रभाव की कहानी कहने के लिए काफी हैं। लेकिन राजनीति के जानकार इसमें भी मायने तलाश रहे हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *