सोनारडीह में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक,मेयर संजीव सिंह पहुंचे अस्पताल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग…

सोनारडीह में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक,मेयर संजीव सिंह पहुंचे अस्पताल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग…

धनबाद (DHANBAD): कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारडीह में शुक्रवार देर शाम गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में शुभम यादव नामक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक शुभम यादव को सिर और पेट में गोली लगी है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल युवक की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर घायल के समुचित इलाज को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

महापौर संजीव सिंह की प्रतिक्रिया..

“सोनारडीह में हुई गोलीबारी की यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घायल शुभम यादव की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, जिसे सिर और पेट में गोली लगने की सूचना मिली है। मैंने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

वहीं इस घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उन पर कठोरतम कार्रवाई हो। आम जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शहर में कानून का राज कायम रखना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *