बिजली संकट के खिलाफ भाजपा का विशाल प्रदर्शन, GM को सौंपा ज्ञापन…

बिजली संकट के खिलाफ भाजपा का विशाल प्रदर्शन, GM को सौंपा ज्ञापन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की चरमराती बिजली व्यवस्था और बढ़ती दरों के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी (महानगर एवं ग्रामीण) ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया। बेकर बांध स्थित ब्लेसिंग हॉल से शुरू हुआ यह आक्रोश मार्च कंबाइन बिल्डिंग स्थित विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय तक पहुँचा, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की, जबकि नेतृत्व विधायक राज सिन्हा और ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार ने किया। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें अनियमित कटौती पर रोक, लो-वोल्टेज का स्थायी समाधान, जर्जर तार व खंभों को बदलने, बढ़ी दरों की समीक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने जैसी प्रमुख माँगें शामिल थीं। महाप्रबंधक ने सभी बिंदुओं पर विचार कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया है। मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद की जनता आज बिजली की अव्यवस्था से त्रस्त है। लगातार कटौती और बढ़ते दरों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भाजपा जनता की आवाज बनकर इस संघर्ष को आगे बढ़ा रही है। यदि विभाग ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जनता को राहत दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा समेत जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा चरणबद्ध तरीके से बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *