एशिया के सबसे अमीर बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पछाड़कर हासिल किया नंबर-1 का ताज…

एशिया के सबसे अमीर बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पछाड़कर हासिल किया नंबर-1 का ताज…

नईदिल्ली(NEW DELHI): अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक बार फिर अपनी आर्थिक ताकत का लोहा मनवाते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ अब 92.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जबकि मुकेश अंबानी 90.8 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। गुरुवार को शेयर बाजार में मामूली गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली, जिससे उनकी संपत्ति में एक ही दिन में 3.56 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

वहीं दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लगभग स्थिर रहे, जिसके चलते मुकेश अंबानी की संपत्ति में मामूली बढ़ोतरी ही हो सकी। वैश्विक स्तर पर भी अडानी ने अपनी स्थिति मजबूत की है और अब वे दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

इस साल अडानी की संपत्ति में 8.10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अंबानी की नेटवर्थ में 16.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। अंबानी अब वैश्विक अमीरों की सूची में 20वें स्थान पर हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *