उपायुक्त ने छात्रों को पढने की आदत विकसित करने के लिए किया प्रेरित…

उपायुक्त ने छात्रों को पढने की आदत विकसित करने के लिए किया प्रेरित…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज बीआईटी सिंदरी में ई-समिट ’26 का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित व फीता काट कर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु बने रहने और पढने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मशीन लर्निंग और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस के बढते महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को नई तकनीकों के साथ अपडेट रहने की सलाह दी। कहा कि निरंतर प्रयास और सीखने की प्रक्रिया, अपनी जडों को सींचना, ही सफलता का सच्चा मार्ग है।

वहीं संयोजक डाॅ प्रकाश कुमार ने ई-समिट के आयोजन पर कहा कि यह केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि सीखने, नवाचार और विकाश का एक मंच है। निदेशक डाॅ पंकज राय ने कहा कि ई-समिट पारंपरिक शिक्षा से आगे बढकर छात्रों को व्यवहारिक अनुभव, ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान करता है।

मुख्य संरक्षक प्रो (डॉ) डीके सिंह ने उद्यमिता और समाज के संबंध में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि बिचौलिए जनजातीय उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच दूरी पैदा करते हैं। उद्यमिता इस अंतर को समाप्त कर सकती है। उन्होंने शिक्षा प्रणाली में हो रहे बदलाव व तकनीकी की चर्चा की। उन्होंने असफलता पर छात्रों को प्रेरित करते हुए स्वामी विवेकानंद के कथन उद्धृत करते हुए कहा कि उठो, जागो और तबतक मत रुको जबतक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए।

संस्थान के इनोवेशन काउंसिल द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय समिट में देशभर के छात्र, नवप्रवर्तक और विभिन्न संस्थानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। ई-समिट ’26 में 150 से अधिक संस्थानो की भागीदारी, एक हजार से अधिक प्रतिभागियों के आने की संभावना है।

उद्घाटन समारोह में उडान फेलोशिप, बीइंग एन एंटरप्रेन्योर, विल्ड एक्स एक्सपो कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह का समापन आयोजन सचिव डाॅ एससी दत्ता के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *