झारखंड(JHARKHAND): झारखंड के साहिबगंज से जुड़ी कुछ हालिया घटनाओं के बाद मोबाइल चोरी और आपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर बढ़ती ऐसी घटनाओं का असर अब बाहर के शहरों में रहने वाले लोगों की छवि पर भी पड़ने की बात सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ महानगरों में साहिबगंज से आने वाले लोगों के प्रति अविश्वास और अतिरिक्त जांच जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। होटल और किराये के ठिकानों पर पहचान सत्यापन को लेकर सख्ती बढ़ने से आम और शरीफ लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि प्रशासन की ओर से लगातार यह कोशिश की जा रही है कि आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण हो और पूरे जिले की छवि कुछ लोगों की वजह से प्रभावित न हो। पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी और संबंधित मामलों में कार्रवाई भी तेज की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से पूरे जिले की पहचान पर असर पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है। वहीं प्रशासन का दावा है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

