TOPPER:उत्तराखंड की बेटी हर्षा ने CBSE में 10 वीं बोर्ड में 500 अंक में से 500 ला कर रचा इतिहास..

TOPPER:उत्तराखंड की बेटी हर्षा ने CBSE में 10 वीं बोर्ड में 500 अंक में से 500 ला कर रचा इतिहास..

उत्तराखंड (UTRAKHAND) :रुद्रपुर ,सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर असाधारण उपलब्धि हासिल की है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल की इस मेधावी छात्रा ने शत-प्रतिशत अंक लाकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। परिणाम जारी होते ही स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। हर कोई हर्षा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करता दिखा।

स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने हर्षा की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा कि हर्षा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने अध्ययन पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *