धनबाद(DHANBAD): धनबाद के 8 लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक के पास बुधवार की शाम अपराधियों ने एक कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज हमले में कारोबारी मनीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष सिंह अपनी एसयूवी गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी और कुछ ही सेकंड में वहां अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए..
घायल मनीष सिंह को तुरंत अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन स्थिति गंभीर होने और गोली छाती में फंसी रहने के कारण उसे वहां नहीं निकाला जा सका। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल्स रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच में जुट गई है..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

