धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विस्तारित कमिटी की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा के आज कांग्रेस पार्टी ने नए सदस्य को शपथ दिलाई है वही पार्टी सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां भी दी गई और संगठन कैसे मजबूत हो इसे लेकर विचार विमर्श की गई वहीं जिले स्तर प्रखंड स्तर से लेकर सभी नए सदस्य को संगठन को अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंप गई जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमें देश को बचाना है और कांग्रेस को बचाना है जब हमारा देश बचेगा तभी कांग्रेस बचेगा आज इसी उद्देश्य से पार्टी ने कई बिंदुओं पर चर्चाएं की और मनरेगा समिति कई अहम मुद्दों पर भी पार्टी विचार विमर स कर रही है और पार्टी की ओर से हर महीने के 5 से 10 तारीख को कार्यालय में बैठक कर काम की समीक्षाएं भी की जाएगी.
NEWSANP के लिए धनबाद से अकरम की रिपोर्ट

