केंदुआडीह में NH पर भू धंसान और गैस रिसाव के मामले में विधायक राज ने डीसी और बीसीसीएल सीएमडी से बात कर ठोस उपाय करने का आग्रह किया…

केंदुआडीह में NH पर भू धंसान और गैस रिसाव के मामले में विधायक राज ने डीसी और बीसीसीएल सीएमडी से बात कर ठोस उपाय करने का आग्रह किया…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के समीप मुख्य सड़क के धंस जाने एवं गैस रिसाव की गंभीर घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

सूचना मिलते ही इस संबंध में विधायक सिन्हा ने धनबाद के उपायुक्त एवं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सीएमडी से दूरभाष पर तत्काल वार्ता कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया तथा शीघ्र राहत एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विधायक सिन्हा ने कहा कि सड़क धंसने और पूर्व से ही गैस रिसाव की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है। कई स्थानों पर सड़क में दरारें पड़ने से आवागमन भी बाधित हो रहा है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जाए तथा गैस रिसाव को रोकने के लिए विशेषज्ञ टीमों को लगाया जाए।

सिन्हा ने यह भी कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को नियंत्रित करे और आम जनजीवन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करे।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि
“धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह क्षेत्र में सड़क धंसने और गैस रिसाव की घटना अत्यंत गंभीर है। मैंने इस संबंध में जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों से बात कर तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जिसे प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ नियंत्रित करना होगा। आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले।
[15/04, 2:58 pm] Khusbu Home:

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *