सिन्दरी(SINDRI): 11 अप्रैल शनिवार को गायत्री प्रज्ञापीठ मार्शलिंग यार्ड के प्रांगण में तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, इसके साथ ही मुख्य अतिथि सिन्दरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी के आगमन पर गायत्री परिवार के परिजनों ने फूल अक्षत की वर्षा कर स्वागत किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि को चन्दन टीका लगाकर , गायत्री मंत्र पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया , मुख्य अतिथि तारा देवी ने अखंड ज्योति- दीप प्रज्ज्वलित कर गायत्री प्रज्ञापीठ के प्रांगण को भक्तिमय बना दिया, साथ ही 221 महिला बहनों ने कलश यात्रा में शामिल हुए। मुख्य अतिथि तारा देवी ने कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं माताएं बहनों के सरपर कलश रखकर भव्य कलश शोभायात्रा की शुरुआत की । तारा देवी कलश शोभायात्रा यात्रा में सम्मिलित होकर, गायत्री प्रज्ञापिठ मार्शलिंग यार्ड से पैदल मार्च करते हुए, छाता बांध ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए जयकारा लगाते गायत्री माता की जय, तथा बहनों द्वारा भजन कीर्तन करती हुई, आसपास के क्षेत्रों को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा छाता बांध बड़ा तालाब पहूंचे। जहां पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भरकर वापस गायत्री प्रज्ञापीठ मार्शलिंग यार्ड पूजा स्थल पहुंचे , महायज्ञ कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शांतिकुंज के नेतृत्व में पधारे टोली के द्वारा प्रारंभ हुआ। संध्या में टोली द्वारा प्रवचन,अति मधुर संगीत भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार एवं आसपास के रहने वाले भाई बहन एवं बच्चों सभी में काफी उत्साह का संचार देखा गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में विभूति शरण सिंह जिला समन्वयक । मधुरण कुमार ट्रस्टी जीतपुर । अश्वनी कुमार पंडित, चंदन कुमार पंडित, अरविंद सिंह उर्फ बबलू , पलक कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शोभा देवी एवं अन्य कार्यकर्ता की सराहनीय योगदान रहा। इसके साथ ही संध्या में टोली द्वारा प्रवचन देती बहनें सिमरन श्रीवास्तव, शालिनी यादव,सिम्पली सिंह भजन, संगीत जवाहर जी, दीपक जी ने गीत संगीत से गायत्री प्रज्ञापीठ मार्शलिंग यार्ड के प्रांगण को भक्तिमय बना दिया।
आसपास से आए उपस्थित परिजनों ने प्रसाद महाभोग ग्रहण किया।
दिनांक 12 अप्रैल को सुबह हवन यज्ञ संध्या शांति कुंज के तत्वाधान में टोली द्वारा प्रवचन संगीत इसके साथ ही 13 अप्रैल को भी सुबह हवन-यज्ञ पूजा अर्चना एवं संध्या में विराट दीप महायज्ञ का आयोजन, टोली ने भजन संगीत तथा प्रवचन से आध्यात्मिक उर्जा का प्रसार करेंगे। सहायक ट्रस्टी आर. के. सिन्हा,एस पी साह सहित समस्त ट्रस्ट मंडल, युवा मंडल एवं कार्यकर्ता गण की भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

