विशेष शिविर में 52 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए हुआ एनरोलमेंट…

विशेष शिविर में 52 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए हुआ एनरोलमेंट…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, जिसके कारण उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलता है, के लिए प्रखंडों में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस कड़ी में शनिवार को बलियापुर प्रखंड में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 52 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।

दिव्यांग जनों को लाने और ले जाने के लिए दो वाहनों की व्यवस्था की गई थी। वहीं एनरोलमेंट में आने वालों की अधिक संख्या को देखते हुए दो काउंटर बनाए गए थे। व्हीलचेयर की व्यवस्था भी थी।

जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुछ दिव्यांग ऐसे भी हैं जो आधार केंद्र तक जाने में सक्षम नहीं है। इसलिए उपायुक्त के निर्देश पर उनके लिए प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में विशेष आधार शिविर का आयोजन कर दिव्यांग जनों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। आधार कार्ड बनाने के लिए दिव्यांग जनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी वैध माना जा रहा है।

बताया कि धनबाद प्रखंड में 13 अप्रैल को धनबाद प्रखण्ड मुख्यालय के स्थान पर सियालगुदड़ी पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जबकि तोपचांची प्रखंड में 15 अप्रैल, टुंडी में 16 अप्रैल, पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एगारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 को दिव्यांग जनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।

मौके पर बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभास चन्द्र दास, जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, सीडीपीओ अलका रानी, प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *